Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डशिक्षा महानिदेशक ने अपर निदेशक व समस्त शिक्षाधिकारियों के साथ की समीक्षा...

शिक्षा महानिदेशक ने अपर निदेशक व समस्त शिक्षाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

देहरादून: शिक्षा महानिदेशक ने कुमाऊं मण्डल के अपर निदेशक व समस्त शिक्षाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने समस्त शिक्षा अधिकारियों को एन.ए.एस. के लिए स्कूलों मे अतिरिक्त कक्षा चलाई जाने के निर्देश दिए| साथ ही उन्होंने कक्षा 3 से कक्षा 8 तक विज्ञान विषय को अंग्रेजी मे करने से विधार्थियों को हो रही परेशानियों की समीक्षा भी की।

राजकीय बालिका इण्टर कालेज में हुई बैठक के दौरान शिक्षा महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने शिक्षाधिकारियों को कहा कि सभी शिक्षकों को प्रेरित करेें कि बच्चों की अतिरिक्त कक्षाओं को लगाया जाए जिससे बच्चों मे शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। इसके लिए शिक्षकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन भी दिया जायेगा। उन्होंने बैठक में कहा कि सप्ताह में अभी तक एक दिन दूध मिलता था आने वाले नए साल से बच्चों को सप्ताह में 2 दिन दूध मिलेगा|

इसके साथ ही उन्होंने कहा गुरू द्वारा जो शिक्षा दी जाती है वह हमारेे जीवन के लिए सर्वश्रेष्ठ होती है। इसके लिए गुरूओं को निस्वार्थ भावना और पूर्ण समर्पण से अपने विचारों को बच्चों तक पहुचाना उनका कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा बच्चों के लिए आने वाले बोर्ड परीक्षा के लिए अभ्यास जरूरी है। जब तक बच्चे पूर्व के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करेंगे तो वे परीक्षा में बेहतर परिणाम दे सकते हैं| इसके लिए शिक्षकों को बच्चों से अधिक से अधिक अभ्यास कराना होगा। अभ्यास से ही बच्चों की राइटिंग अच्छी बनेगी वही उनका मानसिक स्तर भी सुधरेगा।

तिवारी ने सभी शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन विद्यालयों में किचन गार्डन स्थापित है उन किंचन गार्डनों पर केले के पेड लगाये जांए । इसके साथ ही कॉलेजों मे प्री0मेडिकल एवं प्री0 इंजीनियरिंग की तैयारी सम्पूर्ण जनपदों के मे कराई जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि 2025 तक राज्य के समस्त विद्यालयों के भवनों को सुदृढ़ किया जाए इसके लिए सभी शिक्षाधिकारी अपने-अपने स्कूलों के भवनों की अद्यतन स्थिति से अवगत करायें।
उन्होंने जिलाशिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक माह के भीतर सभी जनपद बालवाटिका के लक्ष्यों को पूर्ण करें। उधमसिहं नगर में 50, नैनीताल में 30, चम्पावत में 8 पिथौरागढ में 15 व अल्मोडा में 40 बालवाटिकायें बनाई जानी है

इस अवसर पर अपर निदेशक माध्यमिक लीलाधर व्यास, अजय नौडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया, गजेन्द्र, सत्यनारायण, जितेन्द्र सक्सेना, रमेश चन्द्र आर्य जिला शिक्षा अधिकारी एचबी चन्द्र के साथ ही शिक्षा महकमे के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments