Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसूचना महानिदेशक ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली

सूचना महानिदेशक ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दिवाली

-मानवता को दे गए कई सन्देश

-खुशियों को अनाथ बच्चों के साथ साझा करने का एहसास हर सुख से कहीं ज्यादा

देहरादून: सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने धनतेरस पर अनाथ आश्रम पहुंचकर अनाथ बच्चों संग दिवाली मनाईI इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों को अनेकों उपहार बाँटने के साथ लंबा समय उनके साथ बितायाI आईएएस अधिकारी को अपने बीच पाकर आश्रम के संचालकों समेत बच्चों में अलग ही उत्साह दिखाI उनके इस कार्य की खूब सराहना हो रही हैI

सूचना महानिदेशक व आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी ने दिवाली के पवन दिन धनतेरस पर एक ऐसी नजीर पेश की है, जिसकी चारों तरफ सराहना हो रही हैI तिवारी ने इस त्यौहार को बनियावाला स्थित अनाथ आश्रम पहुंचकरप, यहाँ रह रहे बच्चों के साथ मनाया, वहीं उन्होंने बच्चों को अच्छी अच्छी किताबों समेत विभिन्न प्रकार के उपहार भी दिएI

उन्होंने सन्देश भी दिया कि खुशियों को अनाथ बच्चों के साथ साझा करने का एहसास हर सुख से कहीं ज्यादा सुखद होता है। इसी सोच को लेकर वह अनाथ आश्रम पहुंच गए, जहां उन्होंने बच्चों के साथ खुशियां मनाईं और उपहार बांटे। उन्होंने बच्चों को प्रेरक प्रसंगों से भरी पुस्तकें भी प्रदान की। साथ ही बच्चों से प्रोमिस भी लिया कि वो इन पुस्तकों को जरूर पढ़ेंगे और इनसे मिलने वाली शिक्षा को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि तिवारी ने वो सारे उपहार भी बच्चों को बांट दिए जो उन्हें दीपावली पर उनके शुभचिंतकों से मिले थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments