Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारियों को निर्देश युक्रेन में फंसे लोगो की सूची उपलब्ध कराए, सूचना...

जिलाधिकारियों को निर्देश युक्रेन में फंसे लोगो की सूची उपलब्ध कराए, सूचना देने के लिए नंबर जारी

देहरादून: वर्तमान में यूक्रेन में राजनीतिक एवं सामरिक परिस्थितियां अत्यंत संवेदनशील हो गई हैं। उत्तराखण्ड से शिक्षा एवं व्यवसाय के लिए राज्य के कई नागरिक यूक्रेन में निवासरत है। जिसे देखते हुए उत्तराखंड शासन ने इनकी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। जिसके चलते यूक्रेन में फंसे नागरिकों की सुरक्षा के लिए उत्तराखण्ड शासन ने पहल करते हुए अहम निर्देश जारी किए हैं।

उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। जिनमे राजधानी देहरादून के छात्र भी हैं। लगातार खराब होते हालात के कारण छात्रों के अभिभावक परेशान हैं। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने समस्त जनपदों के जिला मजिस्ट्रेट व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अपने- अपने जनपदों के यूक्रेन में फंसे नागरिकों का विवरण ( उनका नाम, उत्तराखंड राज्य एवं यूक्रेन में पता, मोबाइल नम्बर, ई मेल, पासपोर्ट नम्बर इत्यादि प्राप्त कर तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे उनकी सुरक्षा के सम्बंध में विदेश मंत्रालय, भारत सरकार के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की जा सके।

साथ ही सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि यूक्रेन में किसी का कोई परिजन अथवा संबंधी/परिचित है तो उनके संबंध में अपेक्षित सूचना 112 पर भी दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments