Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकने के लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई...

जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकने के लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश

देहरादून: मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं की रोकने के लिए तेज रफ्तार और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, डीएम ने किस सड़क पर कितनी दुर्घटनाएं किन कारणों से हुई है इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं। बीआरओ ने बताया कि उन्होंने 24 दुर्घटना संभावित स्थल चिह्नित किए हैं, जिसके सापेक्ष 16 में सुधार कार्य किया है। डीएम ने सड़क महकमे के सभी अधिशासी अभियंताओं को अपने-अपने डिवीजन में दुर्घटना संभावित स्थलों में सुधार करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने लंबित मजिस्ट्रियल जांच के लिए संबंधित एसडीएम को पत्र जारी करने को कहा। उन्होंने सभी एंबुलेंस और 108 में जीपीएस लगाने के निर्देश दिए हैं।

इस बैठक में एसई लोनिवि डीएस ह्यंकी, सीएमओ डा. केएस चौहान, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, एआरटीओ मुकेश सैनी एसडीएम शालिनी नेगी, ईई एनएच राजेश पंत, ईई लोनिवि प्रवीण कुश आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments