Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeअपराधयुवकों के अंदर जागी हैवानियत, नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म

युवकों के अंदर जागी हैवानियत, नाबालिक के साथ किया दुष्कर्म

देहरादून: पौड़ी जिले में धुमाकोट थाने के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के दो युवकों ने घर में अकेली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए । परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

धुमाकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में दो शादीशुदा युवकों ने अपने ही गांव की नाबालिग से दुराचार किया। थानाध्यक्ष धुमाकोट दीपक तिवारी ने बताया कि नाबालिग को घर पर अकेला पाकर आशीष सुंद्रियाल (40) पुत्र राम बिहारी सुंद्रियाल व अनिल कुमार उर्फ धनी (32) पुत्र रेवाधर ने नाबालिग के साथ दुराचार किया। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए थे।

परिजनों ने पुलिस में नामजद तहरीर दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ दीपक तिवारी ने दुष्कर्म व पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और काफी खोजबीन के बाद महज बारह घंटे के भीतर ही दोनों को धुमाकोट तिराहे पर दबोच लिया।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments