Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डहरिद्वार में 20 से 26 जुलाई तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहिंगे...

हरिद्वार में 20 से 26 जुलाई तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहिंगे बंद

हरिद्वार: कांवड़ मेले के चलते हरिद्वार में शांति व्यवस्था को बनाए रखने और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने 20 से 26 जुलाई तक समस्त स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

ऐसे में सोमवार से ही निजी स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है लेकिन सरकारी स्कूलों में अभी तक कोई तैयारी शुरू नहीं की गई है। इससे सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई कांवड़ यात्रा के बाद ही शुरू हो पाएगी।

साथ ही जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस-मछली और अंडे की दुकानों को 26 जुलाई तक बंद रखने व शराब की दुकानों का फ्रंट टीनशेड या तिरपाल से कवर करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, शराब की बिक्री पर कोई रोक नहीं लगाई गई है।

डीएम के आदेश पर पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक नगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए हैं।  प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments