Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया...

जिलाधिकारी ने जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण

टिहरी: जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने जी-20 सम्मेलन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया I इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए I

जिलाधिकारी ने सोमवार को देर सांय जी-20 सम्मेलन के दृष्टिगत पीटीसी से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटरमार्ग, रानीपोखरी-गुजराड़ा मोटर मार्ग से चाचा भतीजा होटल मुख्य मोटर मार्ग बैण्ड पर किए जा रहे समस्त कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को पूर्व में दिए गए निर्देशों के क्रम में अब तक किए गए कार्यों की जांच की। जिलाधिकारी ने सड़क किनारे कटिंग कार्य एवं ड्रैनेज कार्यों में मशीन एवं मैनपावर बढ़ाते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

रानीपोखरी-गुजराड़ा मोटर मार्ग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ड्रेनेज का कार्य दोनो तरफ से शुरू करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सड़क किनारे लगे सभी अनावश्यक चेतवानी बोर्ड हटाने, बोर्ड के नए डिजाइन प्लान करने तथा बोर्ड के डिजाइन एवं कलर में एकरूपता रखने के निर्देश दिए। जिसके बाद जिलाधिकारी ने जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि 8वॉं वृत्त एन.पी. सिंह, तहसीलदार नरेंद्रनगर अयोध्या उनियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments