Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसदन में हंगामा, सभी कांग्रेसी विधायक निलंबित

सदन में हंगामा, सभी कांग्रेसी विधायक निलंबित

गैरसैण: गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र के दूसरे दिन भी भारी हंगामे की स्थिति बनी रही। सदन के बाहर जहां कांग्रेसी विधायकों ने गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर जोरदार हमला किया, वही सदन के अंदर भी जब विधानसभा अध्यक्ष विशेषाधिकार हनन पर अपनी रिपोर्ट पेश कर रही थी तो विपक्ष के कांग्रेसी विधायकों ने इससे असहमति जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

वेल में आए कांग्रेसी विधायकों के टेबल तक आने और रूलबुक फाड़ने से नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने हंगामा करने वाले सभी कांग्रेसी विधायकों को एक दिन के लिए विधानसभा की कार्रवाई से निलंबित कर दिया गया तथा सदन की कार्यवाही को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

आज सुबह जब विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो प्रश्नकाल के बाद स्पीकर ऋतु खंडूरी ने विशेषाधिकार हनन पर प्राप्त रिपोर्ट पर फैसला सुनाना शुरू किया तो कांग्रेस विधायक आदेश चैहान, वीरेंद्र बहादुर तथा फुरकान अहमद ने उस पर आपत्ति जताई और वह वेल में आ गए। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इन कांग्रेस विधायकों को कई बार समझाने की कोशिश की गई लेकिन कांग्रेस के विधायक वेल में जमे रहे तथा उनके समर्थन में सभी कांग्रेस विधायक वेल में आ गए।

विधानसभा में उस समय स्थिति बिगड़ गई जब कांग्रेस विधायक टेबल तक पहुंच गए और उन्होंने रूलबुक को फाड़ दिया। इसे सदन की अवमानना व नियमों का उल्लंघन मानते हुए नाराज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी द्वारा सभी कांग्रेसी विधायकों को एक दिन के लिए विधानसभा की कार्रवाई से निलंबित कर दिया गया और विधानसभा की कार्यवाही को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी जब हंगामा थमता नहीं दिखा तो विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल को हंगामा कर रहे विधायकों को बाहर निकालने के आदेश दिए।

इस हंगामे के बाद भले ही विधानसभा की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई लेकिन कांग्रेसी विधायक विधान भवन में ही जमे हुए रहे। उनका कहना है कि वह इस तरह सदन से बाहर नहीं जाएंगे। वहीं सत्तापक्ष के विधायकों का आरोप है कि कांग्रेस के विधायकों द्वारा जानबूझकर विधानसभा की कार्यवाही को बाधित किया जा रहा है। यही नहीं विधानसभा के नियम व कानूनों का उल्लंघन किया जा रहा है।

विधायक दिलीप सिंह रावत का कहना है कि पीठ का सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीते कल भी अभिभाषण के बाद राष्ट्रगान के दौरान भी कांग्रेसी विधायक अपनी सीटों पर बैठे रहे थे। पीठ का सम्मान सभी को करना चाहिए पीठ के खिलाफ टीका टिप्पणी करना गलत परंपरा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments