Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डजिलाधिकारी रीना जोशी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी रीना जोशी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

पिथौरागढ़: जिलाधिकारी रीना जोशी ने जनपद के विकासखंड कनालीच्छीना के ग्राम टुण्डी, बरमौ एवं हड़खोला में किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की| बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में हुइ बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनीत कुरील को ग्राम टुण्डी में स्थित तीनों मंदिरों में टाइल्स लगाने एवं मंदिर के चारों ओर किनारों पर बैठने के लिए बेंच बिछाने के कार्य किए जाएं।

जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग के अधिकारी को ग्राम टुण्डी के तीनों मंदिरों में तत्काल ही सोलर लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने ग्रामीण निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियन्ताओं को ग्राम टुण्डी के विभिन्न सड़क मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़कों की हालत सुधारने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक विद्यालय टुण्डी की छ्त मरम्मत कार्य कराए जाने एवं माध्यमिक विद्यालय बरमौ में हाई स्कूल के लिए गणित शिक्षक की तैनाती करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य उद्यान अधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम टुण्डी एवं हड़खोला का स्थलीय निरीक्षण कर यह देखा जाय कि ग्रामीणों को उद्यान एवं कृषि विभाग की किन-किन योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि संबंधित ग्रामों में पॉलीहाउस निर्माण, प्लांटेशन आदि के कार्य किए जाएं। वहीं जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी कनालीछीना जगदीश प्रसाद को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक 15 दिन में ग्राम टुण्डी एवं हड़खोला में जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण व समीक्षा करें तथा जन शिकायतों को सुने। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अस्कोट, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पिथौरागढ़ अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई पिथौरागढ़ के बैठक में अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी प्रकट की तथा संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय, जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक डीसी सती, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनीत कुरील, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा आदि उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments