Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने डेंगू निंयत्रण को प्रभावी अभियान चलाने के दिए निर्देश

डीएम ने डेंगू निंयत्रण को प्रभावी अभियान चलाने के दिए निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु गठित की गई टीमों से प्रतिदिन चलाए गए अभियान की वार्डवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि डेंगू निंयत्रण हेतु प्रभावी अभियान चलाया जाए। विभिन्न टीमों को स्कूलों में लार्वा पाये जाने तथा कई स्कूलों द्वारा बच्चों को  पूरी बाजू की ड्रेस में  नही पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्कूलों के प्रबन्धकों, संचालकों, प्रधानाध्यापकों को निर्देशित कर लिया जाए कि स्कूल पूरी बाजू की ड्रेस में बुलाये ऐसा न करने वालो स्कूलों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ निर्देशित किया कि स्कूलों का औचक निरीक्षण करें लापरवाही करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्यवाही के साथ ही अर्थदण्ड भी लगाया जाए।
जिलाधिकारी ने मलिन बस्तियों में स्पेशल ड्राईव चलाते हुए फॉगिंग, लार्वा साइडिल का छिड़काव के साथ सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। टीम द्वारा बताया गया कि कई धार्मिक स्थलों पर पानी एकत्रित पाया गया जिस पर जिलाधिकारी ने टीम को घार्मिक स्थल पर धर्मगुरू, पुजारी आदि से वार्ता कर धार्मिक स्थलों पर पानी न ठहरने दें इस हेतु लोगों को भी जागरूक करें। वर्चुअल बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, सहित वार्डवार नियुक्त किये गए अधिकारी जुड़े रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments