Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने नगरनिकाय निर्वाचन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जरूरी...

डीएम ने नगरनिकाय निर्वाचन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए

देहरादून। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में समस्त आरओ, एआरओ, नोडल अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए नगर निकाय निर्वाचन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्हेांनें कहा कि मतदान एवं मतगणना में कम दिन शेष है, यह महत्वपूर्ण समय है सभी अधिकारी निर्वाचन कार्यों में जुट जाएं।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन में आरओ की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। उन्होनें सभी आरओ से वे अपने सैक्टर, जोनल मजिस्टेªट से समन्वय रखें प्रत्येक चरण जोनल सेक्टर को अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि गाईडलाईन पढे तथा यदि कहीं कोई शंका हो तो उसका समाधान कर लें। उन्होंने कहा जो भी गतिविधि कर रहें उनकी सुव्यवस्थित रिकार्डकिपिंग करें। उन्होंने निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टी की रवानगी एवं सुरक्षित बूथ तक पंहुचाने तथा मतदान पार्टी बूथ पर ही रात्रि विश्राम करेगी यह जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्टेªट रहेगी है। उन्होनेें अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक यातायात को बूथ का निरीक्षण कर संवेदनशील, अति संवेदनशील बूथ की सूची के साथ ही फोर्स की तैनाती आदि के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका परिषदों एवं सम्बन्धित नोडल अधिकारियों को मतदान पार्टी रवानगी केन्द्रों पर समुचित मूलभूत व्यवस्था बनाने को निर्देशित किया।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत, अपर नगर आयुक्त श्री हेमंत, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, सहित समस्त आरओ, एआरओ, नोडल एवं सह नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments