Latest news
देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक, इंस्टाग्राम ... विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का समावेश जरूरी नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की राष्ट्रपति का दून दौराः ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, ‘आशियाना’ और ’निकेतन’ का स्थलीय निरीक्षण कर परखीं... दालचीनी विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का शुभारंभ नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ...

[t4b-ticker]

Friday, June 12, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने सुनीं व्यापारियों और ग्रामीणों की समस्याएं, एनएच का ईई मुख्यालय...

डीएम ने सुनीं व्यापारियों और ग्रामीणों की समस्याएं, एनएच का ईई मुख्यालय तलब किया

नई टिहरी। धनोल्टी तहसील में व्यापारियों और ग्रामीणों के साथ बैठक कर डीएम मयूर दीक्षित ने उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों की ओर से एनएच से मलबा हटाने, कैंपटी फॉल में कूड़ा निस्तारण और ट्रांसफार्मर लगाने, चामिया फॉल का सौंदर्यीकरण करने, बाजार में पक्की नाली बनाने और भटोली में छह और आठ किमी पर पुलिया बनाने की मांग उठाई गई। कई जगहों पर निर्माण कार्य अधर में होने पर डीएम ने एनएच के ईई को जिला मुख्यालय तलब किया।
शनिवार को डीएम ने धनोल्टी तहसील क्षेत्र के व्यापारियों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। बंग्लों की कांडी पहुंचे डीएम को बताया गया कि एनएच 707 पर कई जगहों पर मलबा सड़क पर पड़ा हुआ है। नारदाने बंद हैं। कई जगहों पर निर्माण कार्य अधर में है। इस पर डीएम ने एनएच के अधिशासी अभियंता को जिला मुख्यालय तलब किया है। कैंपटी फॉल में गीला कूड़ा निस्तारण के लिए राजस्व विभाग और जिला पंचायत को एक सप्ताह में जगह चिह्नित करने को कहा है। व्यापारियों ने कैंपटी में ट्रांसफार्मर लगाने, आधार कार्ड सेंटर चालू करने, मुख्य बाजार में पार्किंग बनाने और चामिया फॉल का सौंदर्यीकरण करने, फायर स्टेशन स्वीकृत करने और बाजार में पक्की नाली बनाने की मांग की है। भटोली में भी दो पुलिया बनाने, मसूरी बैंड और सुरासु में शौचालय बनाने, रडोगी प्राथमिक स्कूल का नया भवन बनाने की मांग की गई। लोगों ने परोगी-कांडी पंपिंग पेयजल योजना पर घटिया निर्माण कार्य होने, खरक, मेलगढ़, गढ़खेत के मध्य अस्पताल खोलने की मांग की गई। इस मौके पर एसडीएम मंजु राजपूत, सुंदर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments