Latest news
देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक, इंस्टाग्राम ... विज्ञान के साथ पारंपरिक ज्ञान का समावेश जरूरी नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में उच्च शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की राष्ट्रपति का दून दौराः ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, ‘आशियाना’ और ’निकेतन’ का स्थलीय निरीक्षण कर परखीं... दालचीनी विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार एवं कार्यशाला का शुभारंभ नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ...

[t4b-ticker]

Friday, June 12, 2026
Homeउत्तराखण्डशहरी विकास मंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों की समीक्षा...

शहरी विकास मंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में अधिकारियों के साथ देहरादून में चल रहे स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास कार्यों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। म्ंात्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत हो रहे विभिन्न कार्यों जैसे क्रैच बिल्डिंग, पलटन बाजार में जल भराव, ई-बसों के संचालन, सहारनपुर चैक पर हो रहे ड्रेनेज कार्यों, सीसीटीवी कैमरों की अद्यतन स्थिति, सीवरेज कार्यों की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर अपूर्ण कार्यों को जून 2024 तक पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े हुए कार्यों के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्सी बोर्ड लगवाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
शहरी विकास मंत्री ने फूटपाथ पर वाहन पार्किंग आदि कब्जों के निराकरण हेतु बोलार्ड लगाये जाने की स्थिति तथा समय-समय पर अतिक्रमण किये गये स्थानों पर ड्राईव चलाने हेतु अधिकारियों को निर्देश भी दिये। उन्होंने चकराता रोड पर फीडर पिलर, डिवाईडर एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों की भी समीक्षा की।
मंत्री ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत घरों में वाटर मीटर लगाये जाने की स्थिति, आराघर से मोथरोवाला तक के कार्यों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुए अवशेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउण्ड के चारों ओर 08 हाई मास्ट तथा 101 स्ट्रीट लाईट लगाये गये हैं। मंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रीन बिल्डिंग का कार्य नवम्बर 2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर सीईओ, स्मार्ट सिटी परियोजना, सोनिका तथा स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments