Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने डेंगू की स्थिति की समीक्षा की

डीएम ने डेंगू की स्थिति की समीक्षा की

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण एवं वर्तमान में जनपद में डेंगू की स्थिति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी जनपद में संचालित चिकित्सालय एवं मेडिकल कालेज, ब्ल्ड बैंक एवं डेंगू कन्ट्रोलरूम में कार्यरत चिकित्सकों, कार्मिकों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए तथा कहा कि डेंगू के मामलों में कमी आई है किन्तु सभी कि जिम्मेदारी है कि जब तक डेंगू के मामले आने रूक नही जाते तब-तक सभी सतर्कता एवं समन्वय से कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कन्ट्रोलरूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए समन्वय कर निराकरण करें।  
जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध किया कि डेंगू सुरक्षात्मक व्यवहार अपनाते रहें कहा कि  जनपद  में डेंगू के मामलों में कमी आई है किन्तु अभी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने जनमानस से अपेक्षा की वे डेंगू के बचाव के सभी उपाय करते रहें तथा आसपास पानी एकत्रित न होने दें, अपने आसपास सफाई रखें, पूरी बाजू के कपड़े पहने तथा अन्य को भी इसके लिए जागरूक करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सी.एस रावत, एमडी आईएमए से डाॅ संजय उपे्रेती, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ मनोज वर्मा, सहित नोडल ब्लड बैंक दून मेडिकल कालेज, महन्त इन्दिरेश हाॅस्पिटल, ग्राफिक एरा एवं अन्य चिकित्सालयों के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments