Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डक्षेत्र की समस्याओं का जल्द किया जाएगा निस्तारण, सरकार आपके द्वार के...

क्षेत्र की समस्याओं का जल्द किया जाएगा निस्तारण, सरकार आपके द्वार के जरिये लगातार कर रही क्षेत्र की समस्याओं को दूरः रेखा आर्या

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने अपनी विधानसभा के ग्राम सभा दुगौड़ा,बिष्ट कोटली, चमना,तल्ला बनोलिया सहित कई अन्य ग्राम सभाओं का दौरा किया।जहां कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने स्थानीय जनता की समस्याओं को सुनने के साथ कार्यकर्ताओ के साथ संवाद भी किया। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता में है जिन्हें जल्द दूर किया जाएगा।कहा कि आज प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के नाते हर व्यक्ति की समस्या को सुनने के लिए सरकार आपके द्वार के माध्यम से उनकी समस्याओं को लगातार सुनने का काम कर रही है साथ ही उन्हें दूर भी कर रही है।
कैबिनेट मंत्री ने वहीं आज अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कई ग्रामसभाओं का दौरा किया।उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है साथ ही प्रदेश में भी प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के प्रयासों से लगातार कई ऐतिहासिक काम हो रहे है।उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्वयं जनता के लिए कई कार्य किये जा रहे हैं।योजनाओ की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आज गर्भवती महिलाओं के लिए महालक्ष्मी किट, नंदा गौरा योजना ,खिलाड़ियो को खेल के प्रति प्रेरित करने के लिए 1500 रुपये प्रतिमाह की छात्रवर्ती,प्रधानमंत्री ममातृ वंदना योजना,आउट ऑफ टर्न जॉब की व्यवस्था, खेल मैदानों का सुधारीकरण सहित कई अन्य काम किये गए हैं ,साथ ही उनके विभाग द्वारा अन्य योजनाओं को जल्द संचालित किया जाएगा। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री जी ने नई संसद भवन में लोकसभा व विधानसभा में भागीदारी बढ़ाने के लिए 33 पर्तिशत का आरक्षण लागू किया है। इस ऐतिहासिक फैसले से निश्चित ही आने वाले समय मे मातृशक्ति की भागीदारी अब जनप्रतिनिधि के रूप में बढ़ेगी।वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी  ने भी राज्य में महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत का आरक्षण दिए जाने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments