Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकुत्ते का पट्टा मासूम के लिए बना मौत का फंदा

कुत्ते का पट्टा मासूम के लिए बना मौत का फंदा

देहरादून: बहन के साथ खेल रहे भाई के लिए कुत्ते के गले का पट्टा फाशी का फंदा बन गया। कुत्ते के पट्टे से दम घुटने के कारण बच्चे की तड़प-तड़प कर मौत हो गई|

जानकारी के अनुसार, पटेलनगर के मेहूंवाला में कुलदीप सिंह अपने पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते हैं। वह ऑटो चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा कार्तिक 12 साल का था और 10 साल की बेटी है।

शुक्रवार को कुलदीप ऑटो लेकर घर से चले गए थे। जबकि उनक पत्नी शाम को सामान लेने बाजार गई हुई थी। दोनों बच्चे घर पर अकेले थे। दोनों बच्चे घर के बेडरूम में खेल रहे थे। इसी बीच कार्तिक ने कुत्ते का पट्टा उठाया और उससे खेलने लगा।कार्तिक ने इस पट्टे को दरवाजे के ऊपर से फेंका तो इसका एक छोर दूसरी तरफ कुंडे में फंस गया। इसके बाद उसने दूसरे छोर को अपने गले में पहन लिया।

कार्तिक जरा नीचे हुआ तो यह कस गया और वह तड़पने लगा। कार्तिक की बहन ने इस फंदे को पहले तो गले से खोलना चाहा और फिर दरवाजे के पीछे कुंडे से खोलने का प्रयास किया। लेकिन वह दोनों जगह नहीं खोल पाई। बच्ची चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली तो पड़ोसी वहां पहुंच गए|

आनन फानन में बच्चे को निजी अस्पताल में ले जाया गया| लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया बहन अपने भाई को याद करते हुए ही रो रही है वही बच्चे की मां बेसुध हालत में है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments