Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडॉ धन सिंह रावत ने स्वाथ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक...

डॉ धन सिंह रावत ने स्वाथ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

देहरादून: कोरोना की तीसरी लहर कि संभावनाओ को देखते हुये राज्य में प्राथमिक सुविधाओ की पूर्ति के लिए प्रदेशभर में तैयारिया दुरुस्त कर दी गयी है I आज शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कैम्प कार्यालय में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली।जिसमे सभी राजकीय मेडिकल कालेजों में एमआरआई एवं सिटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएंगी। वही स्वास्थ्य विभाग में रिक्त नर्सों के लगभग 2600 पदों को वर्षवार मेरिट के आधार पर भरा जाएगा और साथ ही राज्य के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत विभिन्न श्रेणी के संविदा एवं आउटसोर्स कार्मिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। राज्य में तीसरी लहर कि संभावनाओ को देखते हुये राज्यभर में कोविड की जांच बढ़ाई जाएगी ।

डॉ रावत ने बैठक में अधिकारियों को राज्य के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एमआरआई मशीनें एवं जिला अस्पतालों में आवश्यकतानुसार सिटी स्कैन मशीनें स्थापित करने के निर्देश दिए। निर्देशानुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी तथा रुद्रपुर में एमआरआई मशीन एवं जिला अस्पताल चंपावत, उप जिला अस्पताल रानीखेत व ऋषिकेश में सिटी स्कैन मशीनें स्थापित की जाएगी। साथ ही अधिकारियों को राज्य में कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाने एवं बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की राज्य की सीमाओं पर टेस्टिंग को अनिवार्य करने के आदेश दिए ।

आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ पंकज पांडेय, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा सी. रवि शंकर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तृप्ति बहुगुणा, उप निदेशक डॉ एम. के. पंत, डॉ मनोज शर्मा, महेंद्र भंडारी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments