Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभारी बारिश के चलते टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के बड़े दाम

भारी बारिश के चलते टमाटर के साथ अन्य सब्जियों के बड़े दाम

देहरादून : देश के कई राज्यों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सब्जियों-फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। टमाटर की कीमतें अभी 120 रुपये से लेकर 160 रुपये तक पहुंच चुकी हैं। साथ ही फूलगोभी, मिर्च, अदरक जैसी अन्य सब्जियों की कीमत सामान्य से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। इसके अलावा शिमला मिर्च, कद्दू, गोभी, बैंगन की कीमत काफी बढ़ चुकी हैं

वही उत्तरी राज्यों के हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और यूपी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण सब्जियों-फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। बाढ़ और बारिश के चलते राज्यों की मंडियों में सब्जियों की आवक घट रही है। इसकी वजह से आने वाले कुछ दिनों में सब्जी के दाम और बढ़ सकते हैं। कारोबारियों का कहना है कि बारिश थमने से पहले कीमतों में कमी आने की बिल्कुल उम्मीद नहीं है क्योंकि सड़कें बंद हैं और खेत-खलिहानों और मैदान पानी से लबालब हैं। लोगों को जरूरी चीज़ें फल और सब्जियां खरीदने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments