Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डपैतृक संपत्ति के विवाद के चलते कारोबारी ने खुद को मारी गोली

पैतृक संपत्ति के विवाद के चलते कारोबारी ने खुद को मारी गोली

देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के विवाद में कारोबारी ने शनिवार को रात में मां की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर मुरादाबाद चले गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि कारोबारी ने पैतृक संपत्ति के विवाद में खुद को गोली से मारकर आत्महत्या की है। मूलरूप से मुरादाबाद के काठ के रहने वाले और वर्तमान में राजपुर थाना क्षेत्र के जाखन में रहने वाले मनोहर सिंह के 50 वर्षीया बेटे नितिन सिंह ने शनिवार की रात खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, नितिन 1998 से यहीं रहते थे। उनके परिवार में पत्नी शिवानी और 16 साल का बेटा मृत्युंजय है, जो जाखन वाले घर पर रहते हैं।

पुलिस के मुताबिक, नितिन का मुरादाबाद में अपना कारोबार है। कारोबारी के जान देने की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, फिर परिजनों को सौंप दिया। राजपुर थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण पैतृक संपत्ति विवाद बताया जा रहा है, लेकिन मौत के अन्य कारणों की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments