Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकुल्लू में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी,16 की मौत.कई...

कुल्लू में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी,16 की मौत.कई घायल

देहरादून: सोमवार सुबह हिमाचल के कुल्लू में सवारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई I हादसे में 16 लोगों की मौत होने के साथ कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। मृतकों में 6 स्कूली बच्चे बताये जा रहे हैं। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जिनमें कुछ की स्थिति बेहद नाजुक है।

हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे का कारण क्या है। कुल्लू में पिछले दो दिनों से बहुत अधिक बारिश हुई है। मौसम बेहद खराब है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुल्लू जिले में निओली-शंशेर रोड पर सैंज घाटी के जंगला इलाके में निजी बस अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बस के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटनास्थल जिला हेडक्वॉर्टर से करीब 65 किलोमीटर दूर है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। कुल्लू के एसपी गौरव चंद शर्मा ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही इमर्जेंसी टीम को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया था।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, ”हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”’प्रधानमंत्री ने हादसे में मारे गये लोगों के परिवार को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

हादसे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जाहिर करते हुए कहा है कि प्रशासन मौके पर है और घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ”कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के हादसे का दुखद समाचार मिला। पूरा प्रशासन मौके पर है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकग्रस्त परिवारजनों को संबल प्रदान करें। ईश्वर से कामना करता हूं कि कम से कम लोग हताहत हुए हों।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments