Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदून ज्वेलरी शोरूम डकैती में फरार 2 लाख का इनामी आरोपी हरियाणा...

दून ज्वेलरी शोरूम डकैती में फरार 2 लाख का इनामी आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार

देहरादून। रिलायंस ज्वेलरी शोरूम डकैती मामले में फरार चल रहे 2 लाख के इनामी आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। डकैती के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए डीजीपी ने 1 लाख का इनाम घोषित किया था। जबकि, बिहार पुलिस ने भी 1 लाख का इनाम घोषित किया है। इसकी गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक गिरोह के 13 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं।
बता दें कि बीती 9 नवंबर 2023 को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर दून शहर में दिनदहाड़े राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश शोरूम से करीब 14 करोड़ रुपए के सोने और हीरे के जेवरात लूटकर ले गए थे। जिस दिन डकैती की घटना को अंजाम दिया गया, उस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में राज्य स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित थीं। ऐसे में वीवीआईपी मूवमेंट के दिन ही दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठने लगे।
वारदात को लेकर उत्तराखंड पुलिस हरकत में आई और दबिश शुरू की। इस मामले में पुलिस ने बदमाशों की कार्यशैली को देखकर पता लगा लिया कि यह गैंग बिहार के बदमाश सुबोध से संबंधित है। इसके बाद पुलिस ने बिहार से इस घटना में शामिल और उनके मददगार समेत 12 बदमाशों को गिरफ्तार किया। वहीं, पूछताछ में पता चला कि उनकी यह गैंग सुबोध की गैंग से अलग है।
अब तक प्रिंस कुमार, अखिलेश कुमार, विक्रम कुमार कुशवाह, कुंदन कुमार, मोहम्मद आदिल खान, आशीष कुमार, अकबर, अमृत कुमार, चंदन कुमार उर्फ सुजीत, अनिल सोनी, शशांक कुमार और विशाल कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है। ये सभी बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं। इनमें से प्रिंस और विशाल पर दो-दो लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। दून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रिलायंस ज्वेल्स शोरूम डकैती मामले में दून पुलिस ने घटना में शामिल 1 लाख के इनामी आरोपी राहुल उर्फ चौंधा को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कई राज्यों में लूट, डकैती समेत अन्य आपराधिक घटनाओं के कई मुकदमे पंजीकृत हैं। साथ ही आरोपी पर बिहार में 1 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। जिसकी तलाश कई अन्य राज्यों की पुलिस कर रही थी। रिलायंस ज्वेल्स शोरूम डकैती मामले में दून पुलिस अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments