Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डदून पुलिस कप्तान ने किए तीन इंस्पेक्टर और 5 दारोगाओं के तबादले

दून पुलिस कप्तान ने किए तीन इंस्पेक्टर और 5 दारोगाओं के तबादले

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने कानून व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के लिए तीन इंस्पेक्टर और 5 दारोगाओं का ट्रांसफर किया। इसमें जिले के तीन थानों के थानाध्यक्ष में फेरबदल किया गया है. थाना राजपुर के थानाध्यक्ष को सेलाकुई भेजा गया और सेलाकुई के थानाध्यक्ष को राजपुर बुलाया गया है। वहीं कालसी थाना के थानाध्यक्ष में भी बदलाव हुआ है।
नगर निकाय चुनाव के दौरान आशारोड़ा पर आईजी गढ़वाल द्वारा तलाशी के दौरान तत्कालीन क्लेमेंटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल को सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद कुछ दिन तक सस्पेंड रहने के बाद दीपक धारीवाल को एसओजी देहात में भेज दिया था। अब दीपक धारीवाल को कालसी थाना का थानाध्यक्ष बना कर भेजा गया है।
निरीक्षक राजेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश से प्रभारी चुनाव सेल पुलिस कार्यालय भेजा गया.
निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया। निरीक्षक हरिओम राज चौहान को प्रभारी चुनाव सेल पुलिस कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर बनाया गया। उपनिरीक्षक पीड़ी भट्ट को थानाध्यक्ष राजपुर से थानाध्यक्ष सेलाकुई बनाया गया।
उपनिरीक्षक शैंकी कुमार को थानाध्यक्ष सेलाकुई से थानाध्यक्ष राजपुर भेजा गया। उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल एसओजी शाखा से थानाध्यक्ष कालसी भेजा गया।
उपनिरीक्षक योगेश चंद्र को पुलिस लाइन से पुलिस स्टेशन प्रभारी श्यामपुर अंतर्गत कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया.
उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह को चौकी प्रभारी श्यामपुर से कोतवाली ऋषिकेश भेजा गया।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि तीन निरीक्षक और 5 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया. साथ ही सभी को निर्देशित किया जाता है कि तत्काल नवनियुक्ति स्थान के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments