Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधवाहन चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने महिला सब-इंस्पेक्टर को बेरहमी से...

वाहन चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने महिला सब-इंस्पेक्टर को बेरहमी से कुचला

देहरादून: झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है I जहां पशु तस्करों ने संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को वाहन चेकिंग के दौरान कुचलकर मार डाला। टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं।

आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया गया है। रांची के एसएसपी ने इसकी जानकारी दी। यह घटना बुधवार की सुबह तीन बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी ने पहुंचकर दरोगा के शव को अपने कब्जे में ले लिया। 

जानकारी के मुताबिक तुपुदाना में एंटी क्राइम चेकिंग चलाया जा रहा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात दरोगा संध्या टोपनो ने पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय दरोगा के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी और वहां से फरार हो गया। हालांकि कुछ देर बाद ही चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

बताया जा रहा है कि सिमडेगा पुलिस को क्षेत्र में पशु तस्करों की सूचना मिली थी। जिसके बाद इसकी सूचना रांची पुलिस को दी गई। रांची पुलिस ने खूंटी रांची सीमा के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के स्थित हुलहुन्दू के पास चैकिंग शुरू की । इसी दौरान बुधवार की सुबह करीब तीन बजे तेजी से एक सफेद रंग की पिकअप वैन आते दिखी। चैकिंग पोस्ट पर तैनात सब-इंस्पेक्टर संध्या टोपनो ने गाड़ी रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी महिला दरोगा के ऊपर चढ़ा दी और भागने लगा। जिससे महिला दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गई फिर अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

वहीं घबराया हुआ गाड़ी चालक वाहन लेकर भागने लगा लेकिन गश्ती दल ने पीछा किया जिससे उसने पिकअप वैन की रफ्तार और बढ़ा दी। लेकिन अधिक रफ्तार होने के चलते पिकअप गाड़ी रिंग रोड में पलट गई। बताया जाता है कि गाड़ी से कई तस्कर कूदकर भाग गए। चालक पुलिस की गिरफ्त में है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments