Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने विपक्ष पर निशाना साधा

भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने विपक्ष पर निशाना साधा

देहरादून । भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने विपक्ष पर निशाना साधा है कि जो संसद चलनी चाहिए उसे ये चलने नहीं देते और जहां शांति व्यवस्था के लिए जाना नहीं है वहां जाने की दौड़ लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, ये दौड़ नहीं बल्कि होड़ हैं संभल में अपने पत्थरबाज वोटरों को अपने अपने पक्ष में संभालने की। पत्रकारों पर हुए हमले को लेकर भी कहा, संवैधानिक संस्थाएं, न्यायपालिका, पत्रकारिकता और जनता पर हमला करना इनकी रणनीति का हिस्सा है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों पर हमले को लेकर पूछे सवालों का जवाब देते हुए श्री गौतम ने कहा, विपक्ष देश समाज को जातिवाद और तुष्टिकरण करके खंडित करना चाहती है। इस टुकड़े टुकड़े गैंग की सरगना कांग्रेस लगातार ऐसे कारनामों को अंजाम देती आ रही है। इसके लिए चाहे मीडिया हो, संविधान हो, न्यायपालिका कार्यपालिका और चाहे संवैधानिक संस्था या जनता, कांग्रेस पार्टी सबका अपमान लगातार करती रहती है। यह सब इनके विचारों और संस्कारों का हिस्सा है। ऐसे में समय-समय पर तमाम संस्थाएं इनको जवाब देती रहती है। यही वजह है कि इससे विचलित होने के बाद उनकी टुकड़े टुकड़े सोच ऐसी घटनाओं में सामने आती हैं।
संभल नहीं जाने देने को लेकर उन्होंने पूछा, वे वहां किस से मिलेंगे, क्योंकि इससे पूर्व वे मणिपुर भी गए थे और वहां आग लगा कर आए। वे किसी से मिलने जा रहे हैं तो उन पत्थरबाजों से जिन्होंने वहां का अमन चौन खराब करने का काम किया है। अब जब वहां सब कुछ ठीक होने जा रहा है तो कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है। हैरानी की बात हैं कि कांग्रेस संसद नहीं चलने दे रही है, जिसका चलना बेहद जरूरी है। 10 साल से कोई भी संसद सत्र, जिसमें लोगों की मेहनत की कमाई लगती है उसको यह कामयाब नहीं होने दे रहे हैं। आज देश के सामने अनेकों चुनौतियां हैं उन सब का मुकाबला करना है। उस सब को लेकर कोई सुझाव है तो सामने लाना चाहिए । लेकिन विपक्ष कभी सामने नही आएगा क्योंकि उन्हें राजनीति करनी है। संभल को लेकर विपक्ष के बीच मुस्लिम वोट बैंक को लेकर रस्साकसी चल रही है। सभी जानते हैं कि वहां 10 दिसंबर के बाद की भी वहां जा सकता है लेकिन वोट बैंक खिसक न जाए इसके लिए सभी में होड लगी है। इन्हें न संविधान की चिंता है, न संसद की चिंता है और न ही जनता की चिंता है। इन्हें चिंता सिर्फ और सिर्फ अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक की है। इनके मणिपुर जाने के रास्ते में बंगाल नहीं पड़ता, यूपी में बहराइच नहीं पड़ता है, देश में कर्नाटक, केरल, राजस्थान नहीं पड़ता है। इनके लिए समाज में शांति और सद्भाव चाहे न रहे लेकिन पत्थरबाजों को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments