Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधनशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार

 रुड़की :  युवती को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवती की माँ की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू दी है| फिलहाल आरोपी युवक फरार है| पुलिस उसकी तलाश कर रही है|

जानकारी के मुताबिक युवती हरियाणा के फरीदाबाद से बहादराबाद के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। इस दौरान रहीम पुर गांव निवासी वसीम से उसकी जन पहचान हुयी। जिसके चलते वसीम ने उसको बहला-फुसलाकर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिला दिया। आरोप है कि युवक ने होटल में ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया| इसके बाद उसने पीडिता को उसके घर छोड़ दिया था| युवती को बदहवास देकर स्वजन ने जब पूछताछ की तो पीडि़ता ने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद युवती की मां ने पूरे मामले की पुलिस से शिकायत की |

थाना अध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपित युवक वसीम निवासी रहीमपुर के खिलाफ पोक्सो और दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments