Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधएम्स में नौकरी के नाम पर पूर्व सैनिक के बेटे से आठ...

एम्स में नौकरी के नाम पर पूर्व सैनिक के बेटे से आठ लाख रुपये ठगे

ऋषिकेश: भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्‍स ऋषिकेश में खटीमा निवासी पूर्व सैनिक के बेटे को पक्की नौकरी दिलाने के नाम पर दो व्यक्तियों ने उससे आठ लाख रुपये ठग लिए। दो वर्ष बीत जाने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी और ना ही पैसे वापस मिले तो पीड़ि‍त युवक के पिता ने इसकी शिकायत सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की। जिसके बाद कोतवाली ऋषिकेश में दो आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दो वर्ष पूर्व संजय शर्मा निवासी ऋषिकेश और अर्जुन पाल निवासी श्यामपुर ऋषिकेश ने उनके पुत्र को एम्स में पक्की नौकरी दिलाने के बदले 12 लाख रुपये की मांग की। जिसके बाद आरोपितों ने पैसे कम करते हुए आठ लाख रुपये देने का कहा। जिसके बाद गोविंद ने अपने एक रिश्तेदार से चार लाख रुपये कर्ज लेकर कुल आठ लाख रुपये संजय शर्मा और अर्जुन पाल को दिए थे। दो वर्ष बीत गए मगर गोविंद की पक्की नौकरी नहीं लगी। जब उन्होंने संजय शर्मा से पैसे वापस मांगे तो उसने कहा कि पैसे अर्जुन पाल से ले लो। पुलिस के मुताबिक इस मामले में संजय शर्मा और अर्जुन पाल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments