Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डईजा-बैंणी महोत्सवः सीएम ने किया 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और...

ईजा-बैंणी महोत्सवः सीएम ने किया 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

हल्द्वानी: सूबे के हल्द्वानी में आयोजित ईजा-बैंणी महोत्सव के कार्यक्रम स्थल एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में सीएम धामी पहुंचे। यहां उनके स्वागत में भारी भीड़ जुटीं। इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहीI सीएम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महिलाओं ने पुष्प वर्षा और कलश यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सीएम ने इस मौके पर नैनीताल जिले के लिए 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। तिकोनिया चैराहा से एमबी इंटर कॉलेज मैदान तक रौनक दिखाई दी। बता दें कि, महोत्सव में 25 हजार महिलाओं समेत 30 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments