Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डचीन में फैल रहे इन्फ्लूएंजा और निमोनिया से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

चीन में फैल रहे इन्फ्लूएंजा और निमोनिया से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

अल्मोड़ा: इन दिनों चीन में फैल रहे इन्फ्लूएंजा और निमोनिया से अल्मोड़ा में भी स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसको लेकर विभाग तैयारियों में जुट गया है। जरूरत पड़ने पर विभाग अब यहां के अस्पतालों में भी आइसोलेशन वार्ड बनाएगा। वहीं वेंटिलेटर समेत अन्य सुविधाएं पहले से ही जिले में संचालित हैं।

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग की ओर से विशेष निगरानी की जाएगी। चीन में छोटे बच्चों में सांस से संबंधित बीमारी निमोनिया और इन्फ्लूएंजा तेजी से फैल रहा है। मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन से सभी देशों के लिए जारी अलर्ट के बाद अल्मोड़ा में भी स्वास्थ्य महकमा सक्रिय मोड में आ गया है।

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। निमोनिया, इन्फ्लूएंजा फ्लू के लक्षणों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल जिले में कहीं भी इस तरह के फ्लू का कोई मामला नहीं होने से विभाग ने राहत की सांस ली है। लेकिन विभाग लगातार निगरानी बनाए रखने को तैयार है। सीएमओ डा. आरसी पंत ने बताया कि अस्पतालों में आईसीयू और वेंटिलेटर की पूरी सुविधा है। बाल रोग विशेषज्ञों को भी बच्चों के स्वास्थ्य पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments