Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयचुनाव आयोग ने रैलियों पर रोक को 22 जनवरी तक बढ़ाया

चुनाव आयोग ने रैलियों पर रोक को 22 जनवरी तक बढ़ाया

देहरादून: चुनाव आयोग ने उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते रैलियों पर रोक को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इससे पूर्व आयोग ने 15 जनवरी तक बड़ी रैलियों और रोड शो पर रोक लगाई थी। परन्तु अब कुछ शर्तों के साथ राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने थोड़ी ढील भी दी है। आयोग ने राजनीतिक दलों को इंडोर मीटिंग के लिए 300 लोग अधिकतम या हाल की 50 प्रतिशत कैपिसिटी तक छूट दी है। वहींआयोग ने राज्यों को कोविड और आचार संहिता कानून का सख्ती से पालन कराने का भी निर्देश दिया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर के चीफ सेक्रेटरी और हेल्थ सेक्रेटरी के साथ वर्चुअल मीटिंग की।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र की मौजूदगी में एक बार फिर पांचों राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर डिटेल रिव्यू मीटिंग की गई। इस दौरान लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर पांचों राज्यों के एक्शन प्लान पर चर्चा की गई। मतदाताओं के साथ ही पोलिंग से जुड़े कर्मचारियों और फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोना वैक्सीन की पहली, दूसरी और बूस्टर डोज लगाए जाने की स्थिति का भी आंकलन किया गया।

इस मीटिंग में सभी पांचों राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments