Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहाथी ने पेट्रोल पंप में घुसकर सूंड से तोड़ी दीवार

हाथी ने पेट्रोल पंप में घुसकर सूंड से तोड़ी दीवार

देहरादून : बीते बुधवार की देर रात हल्द्वानी मार्ग पर स्थित बैलगढ़ पेट्रोल पंप पर एक टस्कर हाथी घुस गया। हाथी ने पहले पेट्रोल पंप की दीवार तोड़ी, उसके बाद वह पेट्रोल पंप की मशीनों को तोड़ने की कोशिश करने लगा। लेकिन मौके पर कर्मचारियों के शोर मचाने पर हाथी जंगल की ओर भागा। 

घटना के मद्देनज़र गुरुवार को रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि बैलगढ़ के पास हाल ही में एक पेट्रोल पंप बनाया गया है। जहा बुधवार की देर रात एक हाथी जंगल से निकल कर पेट्रोल पंप में आ गया। बताया कि पेट्रोल पंप में बनी दीवार को उसने अपनी सूंड से तोड़ दी। इसके बाद वह पंप की मशीनों को सूंड से हिलाने लगा। जिसे देखकर कर्मचारियों ने शोर किया, तब पास ही स्थित वन चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर कर हाथी को वहां से भगा दिया। साथ ही उन्होंने रात के समय में वाहन चालकों से सतर्क होकर सड़क से गुजरने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments