Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयपहली बार अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगा भारतीय एयरक्राफ्ट तेजस

पहली बार अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेगा भारतीय एयरक्राफ्ट तेजस

देहरादन: अगले माह स्वदेशी फाइटर एयरक्राफ्ट तेजस पहली बार इंग्लैंड में कोबरा वॉरियर एक्सरसाइज में हिस्सा लेगा | अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत का लाइट वेट लड़ाकू विमान तेजस किसी अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने जा रहा है।

भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि इंग्लैंड में होने जा रहे कोबरा युद्धाभ्यास में पांच तेजस विमान भारत से उड़ान भरकर इंग्लैंड के वैडिंगटन एयरबेस पहुंचेंगे। इसके लिए सी 17 एयरक्राफ्ट विमान की भी मदद ली जाएगी। हाल ही में एलसीए तेजस जेट ने सिंगापुर एयर शो में हिस्सा लिया था। हालांकि यह पहला मौका है जब स्वदेशी विमान किसी मल्टीनेशन एक्सरसाइज में हिस्सा लेगा।

इस युद्धाभ्यास में दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ फाइटर जेट शामिल होने वाले हैं। जिसका उद्देश्य युद्ध प्रणाली को आपस में साझा करना है। बता दें कि इसी साल एयरो इंडिया इंटरनेशनल एयर शो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 83 हल्के तेजस लड़ाकू विमानों को बनाने का कॉन्ट्रैक्ट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को दिया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments