Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहाथियों ने की गन्ने की फसल बर्बाद, वन विभाग बना लापरवाह

हाथियों ने की गन्ने की फसल बर्बाद, वन विभाग बना लापरवाह

देहरादून: डोईवाला क्षेत्र में हाथियों ने गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया गया और वन विभाग के अधिकारी राजा जी नेशनल पार्क व शिवालिक रेंज का हवाला देकर किसानों को भगा रहे हैं।

डोईवाला के झबरावाला गांव मे राजा जी नेशनल पार्क से रोजाना हाथियों द्वारा गन्ने की फसल को बर्बाद किया जा रहा है। किसानों को रात भर जाग कर अपने खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है इससे उनको अपनी जान हथेली पर रखकर बरसात मे किसानो को बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

वन विभाग को कई बार सूचना के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम खैरी निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि कल रात 12 जुलाई 2023 को भी झबरावाला मे नरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, बीर सिंह, मुकेश थापा, गोपाल तिवारी, हुकम सिंह आदि कई किसानों के खेतों मे हाथियों ने घुस कर गन्ने की फसल को रौंदा और तहस नहस कर दिया। परन्तु वन विभाग हाथ पर हाथ रखकर किसानों की बर्बादी का नजारा देख रहा है।

उन्होंने बताया कि जब वह राजा जी नेशनल पार्क वालों के पास जाते है तो बोलते है शिवालिक वालों के पास जाएं और यदि शिवालिक वालों के पास जाते है तो वह राजा जी पार्क वालों के पास भेजते है आखिर हाथी किसके है ये अभी तक किसान नहीं जान पाये। आखिर किसान अपनी शिकायत लेकर जाएं कहां। बस इसी जुस्तजु मे किसान अपनी फसलों को बर्बाद होते देख रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments