Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधपुलिस ने पकड़ा कच्ची शराब का जखीरा

पुलिस ने पकड़ा कच्ची शराब का जखीरा

रुद्रपुर: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में ड्रग्स, मादक पदार्थ, कच्ची शराब बेचने में लिप्त तस्करों के खिलाफ कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। चैकिंग के दौरान पुलिस को देख कार में सवार दो लोग भाग गए। पुलिस ने कार से कच्ची शराब का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने कार को सीज कर फरार तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

थाना पुलभट्टा प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। थानाध्यक्ष पुलभट्टा टीम के साथ सितारगंज रोड पर चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक अल्टो कार सितारगंज से पुलभट्टा की ओर आती दिखाई दी। पुलिस को देख कार में सवार दोनों मौके पर कार छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और तलाशी ली तो उसमें कच्ची शराब का जखीरा बरामद किया।

थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार से कच्ची शराब की सप्लाई होती है। वहीं कार से दो लोग कच्ची शराब लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए इलाके में चैकिंग अभियान चलाया|

थानाध्यक्ष ने बताया कि अल्टो कार में दो लोग थे। जांच पड़ताल में कार में सवार बैठे लोगों की जानकारी जुटाई तो पता चला कार में चंदू सिंह निवासी टिब्बा बसगर शक्ति फार्म थाना सितारगंज व सोनू सिंह निवासी टिब्बा बसगर शक्ति फार्म थाना सितारगंज थे।

उन्होंने बताया कि वह कच्ची शराब की गांव पुलभट्टा के गुरुदेव सिंह व उसके आस पास के लोगो के यहां काफी समय से सप्लाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस के पीछा करने पर दोनों कार से उतर कर खेतों की तरह भाग गए। गाड़ी के पीछे सीट में चार प्लास्टिक के कट्टे रखे थे। इसके अलावा तीन रबर ट्यूब थे। बरामद शराब करीब 605 लीटर है।

पुलिस ने कार को सीज कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरु कर दी। टीम में थानाध्यक्ष के अलावा एसआई  दीपा अधिकारी, एएसआई सुरेश पसबोला, हेड कांस्टेबल फिरोज खान, धरमवीर सिंह, ललित चैधरी, महेन्द्र सिंह, चारू पन्त,दीपक विष्ट आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments