Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआयकर विभाग मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव

आयकर विभाग मना रहा आजादी का अमृत महोत्सव

8 दिसम्बर को किया जाएगा साईकोलोथोन का आयोजन

-विभाग जुटा जोर-शोर से तैयारी में

देहरादून: आयकर विभाग देहरादून की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाये जाने की तैयारी जोरों पर है। इसको लेकर विभाग की ओर से साईकोलोथोन का आयोजन किया जा रहा है। जो कि 8 दिसम्बर को सुबह 7 बजे निकलेगी।

प्रधान आयकर आयुक्त मुख्यालय के आयकर अधिकारी विपिन भट्ट ने बताया कि साईकोलोथोन की शुरूआत 8 दिसम्बर को 13 ए सुभाष रोड स्थित आयकर विभाग आफिस परिसर से होगी। जो कि यहां से कैनाल रोड, आईटी पार्क होते हुए वापस ऑफिस परिसर में ही पहुंच संपन्न होगी। जिसके तहत करीब 20 किमी की दूरी तय की जाएगी। इससे पहले साईकोलोथोन का शुभारंभ उत्तर-प्रदेश ( पश्चिम एरिया) एवं उत्तराखंड प्रभार के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त शिशिर झा करेंगे।

इस मौके पर प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिए जाएंगे। बताया कि हर कैटेगिरी के जो तीन विजेता होंगे,उनको ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। इस साईकोलोथोन में आयकर-दाता,टैक्स प्रोफेशनल्स और अन्य गणमान्य प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इसमें ओएनजीसी विशेष सहयोगी रहेगा।

विपिन भट्ट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विशेष रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे। इनको आयकर विभाग की ओर से स्मारिका भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments