Latest news
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस प्रदेश में 23 अक्टूबर से शुरु होगी ईवीएम मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच विकास परियोजनाओं की बाधाओं को दूर करने के लिए विभागीय समन्वय एवं समयबद्ध कार्यवाही पर जोर मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

[t4b-ticker]

Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखण्डउद्योग जागरूकता कार्यक्रम में मानकों के महत्व पर दिया बल

उद्योग जागरूकता कार्यक्रम में मानकों के महत्व पर दिया बल

देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा हरिद्वार में आज एक उद्योग जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें उत्पाद गुणवत्ता और सुरक्षा में मानकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों  ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम में नरेश बंसल सांसद (राज्यसभा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने उद्योगों में मानकीकरण को बढ़ावा देने और प्रतिस्पर्धात्मकता व उपभोक्ता विश्वास को बढ़ाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
सौरभ तिवारी, निदेशक एवं प्रमुख भारतीय मानक ब्यूरो देहरादून द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम का उद्देश्य और मानकों के महत्व को बताते हुए लघु उद्योगों को मानकीकृत किए जाने के लिए सभी इंडस्ट्री एसोसिएशन से एवं उपस्थित प्रतिभागियों से कहा। हरेंद्र गर्ग, अध्यक्ष, स्मॉल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (एसएमएयू), ने लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) की उत्कृष्टता प्राप्ति में मानकों की भूमिका को रेखांकित किया। सुरेश चंद जैन, पूर्व विधायक (रुड़की), ने क्षेत्र में उद्योगों के ऐतिहासिक विकास और सतत विकास के लिए मानकों का पालन करने की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किए। अजय जैन, उपाध्यक्ष, (एसएमएयू) हरिद्वार, ने उद्योग हितधारकों और मानक निर्धारण संगठनों के बीच सहयोग के महत्व पर बल दिया, जिससे नवाचार और विकास को बढ़ावा मिल सके। इस कार्यक्रम का विषय उद्योग के लिए मानक अनिवार्य हैं था। इसने ज्ञान साझा करने, सर्वाेत्तम प्रथाओं पर चर्चा करने और मानकों के अनुपालन के लाभों को समझने के लिए एक मंच प्रदान किया। यह पहल, भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य उद्योगों को मानकों को अपनाने के महत्व के प्रति जागरूक करना है, ताकि वैश्विक प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता संतुष्टि सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments