Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डटीएचडीसीआईएल और आरईसी के बीच कोटेश्वर हाई-परफॉर्मेंस वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के लिए...

टीएचडीसीआईएल और आरईसी के बीच कोटेश्वर हाई-परफॉर्मेंस वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के लिए समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

ऋषिकेश। खेल विकास के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (एक अग्रणी अनुसूची-ए, मिनी रत्न पीएसयू) और आरईसी लिमिटेड ने उत्तराखंड स्थित कोटेश्वर हाई-परफॉर्मेंस वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में ओलंपिक आकार के स्विमिंग पूल के निर्माण के लिए घ्4 करोड़ की वित्तीय सहायता के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह सहयोग टीएचडीसीआईएल की भारत में विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं विकसित करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह समझौता ज्ञापन आरईसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, विवेक कुमार देवांगन,  टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक) शैलेंद्र सिंह और आरईसी के निदेशक (वित्त) हर्ष बावेजा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आर. के. विश्नोई  ने इस महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने पर शुभकामनाएं दी। श्री विश्नोई ने कहा कि हम अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से देश के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कोटेश्वर हाई-परफॉर्मेंस वाटर स्पोर्ट्स अकादमी में ओलंपिक आकार के पूल की स्थापना हमारी खेल प्रतिभाओं को निखारने और जल क्रीड़ा में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है।
टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक), शैलेंद्र सिंह ने कहा कि “आरईसी के साथ यह सहयोग कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक जुड़ाव में नए मानदंड स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण  कदम है। ओलंपिक आकार का पूल न केवल राष्ट्रीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए एथलीट्स को तैयार करने में भी मदद करेगा। सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत खेलों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, प्रशिक्षण में सुधार और कौशल विकास समुदाय के कल्याण को बढ़ावा देने के साथ-साथ एथलीट्स का समर्थन एवं सहयोग करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करता हैं।” इस अत्याधुनिक सुविधा का निर्माण न केवल कोटेश्वर हाई-परफॉर्मेंस वाटर स्पोर्ट्स अकादमी की क्षमताओं को मजबूत करेगा, बल्कि यह जल क्रीड़ा के क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने का एक प्रमुख केंद्र भी बनेगा। इस प्रकार की सुविधाएं विकसित कर टीएचडीसीआईएल आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित और प्रोत्साहित करने के साथ साथ  खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट संस्कृति के निर्माण  का लक्ष्य रखता है। आरईसी की ओर से कार्यकारी निदेशक (सीएसआर), प्रदीप फेलो और टीएचडीसीआईएल की ओर से महाप्रबंधक, अमरदीप ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments