Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल से सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार...

राज्यपाल से सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरूवार को राजभवन में सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने पदाधिकारियों से औद्योगिक विस्तार एवं प्रदेश के भावी विकास की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने सिडकुल हरिद्वार की समस्याओं और चुनौतियों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। पदाधिकारियों ने राज्यपाल को रूड़की में आयोजित होने वाले औद्योगिक पुरोधाओं के सम्मान कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया।

राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के विकास में औद्योगिक इकाइयों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा की राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने और औद्योगिक इकाइयों के लिए अच्छा वातावरण तैयार करने के उद्देश्य से दिसम्बर माह में इन्वेस्टर्स समिट आयोजित किया जा रहा है। कहा की इस समिट के आयोजन से राज्य में निवेश एवं रोजगार के अवसर बढे़ंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष मोहिंदर आहुजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय जैन आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments