Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डकृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

-11 अगस्त को देहरादून में होगा किसान गोष्ठी का आयोजन

-प्रदेशभर के सेब काश्तकारों को गोष्ठी में किया गया आमंत्रित, सेब नीति में काश्तकारों से लिए जायेंगे सुझाव

-बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के दिए सख्त निर्देश

देहरादून: प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी से कार्य करने निर्देश दिए। मंत्री ने परंपरागत कृषि विकास योजना (PKVY) के अंतर्गत आउटलेट के कार्यों में तेजी और तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में मंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को कहा एप्पल मिशन पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंत्री ने कहा सरकार किसानों, बागवानों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। किसान को उसका अधिक से अधिक लाभ पहुंचे इसपर विशेष ध्यान दिया जाय।

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को आगामी 11अगस्त को प्रदेशभर के सभी सेब काश्तकारों को देहरादून किसान भवन में एक गोष्ठी के आयोजन के भी निर्देश दिए। कहा प्रदेश के सभी सेब काश्तकारों को एक गोष्टी के माध्यम से सेब काश्तकारों के साथ उनके सुझाव को लिया जाएगा और सेब नीति (एप्पल पॉलिसी) में किसानों के सुझाव को सम्ममिल किया जाएगा, ताकि किसानों को उसका लाभ मिल सके। बैठक में उन्होंने कहा मंडी किसानों के लाभ के लिए बनाई गई है, लेकिन किसानों को जगह अन्य लोग को इसका लाभ मिल रहा है। मंत्री ने अधिकारियों को एक मेकेनिज्म तैयार करने के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने कोल्ड चैन डेवलप करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैन के माध्यम से दो गाड़ियां गढ़वाल और दो गाड़ियां कुमाऊं में लगाई जाए। ताकि किसान को पैदावार का उचित समय में उचित दाम मिल सके। मंत्री ने बैठक में कहा कि औद्यानिक फसलों के ढूलान के लिए रोपवे का निर्माण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों की शीघ्र रोपवे का इस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों के हितों में भविष्य के लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाई जाए। बैठक में मंत्री ने सेब की एमएसपी बढ़ाने पर भी अधिकारियों को पुनरीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर कृषि सचिव दीपेंद्र चौधरी, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, कृषि निदेशक गौरी शंकर, संयुक्त निदेशक कैसी पाठक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments