Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधचाकुओं से गोद कर पति-पत्नी की हत्या, पुलिस कर रही हत्यारे की...

चाकुओं से गोद कर पति-पत्नी की हत्या, पुलिस कर रही हत्यारे की तलाश

उधमसिंहनगर: आजाद नगर क्षेत्र में घर में घुस कर देर रात पति-पत्नी की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गयी। हो हल्ला सुनकर जब मृतका की वृद्ध माँ उसे बचाने आयी तो हमलावर ने उसे भी चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया गया। जिसके बाद हमलावर दम्पत्ति के पुत्र को धक्का देकर फरार होने में कामयाब रहा।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर घायल वृद्धा को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में भय का माहौल है। 

मिली जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या सात आजादनगर में बीती रात घर में घुसकर एक हमलावर ने पति पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक संजय यादव मूल रूप से यूपी के आजमगढ़ का रहने वाला था और वह घर जवांई बनकर पत्नी सोनाली के साथ उसके मायके में ही रह रहा था।

सजंय व सोनाली की चीख पुकार सुनकर जब सोनाली की वृद्ध मां गौरी मंडल उन्हे बचाने के लिए आयी तो हमलावर ने उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया। जिसके बाद हमलावर दम्पति के पुत्र जय को धक्का देकर फरार हो गया। घटना के दौरान चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गयी।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर गौरी मडंल को अस्पताल पहुंचाया। दोहरे हत्याकांड की इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि शांति व्यवस्था के मद्देनजर घटनास्थल के आस पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।

बताया जा रहा है कि मृतक दम्पत्ति सिडकुल की किसी कम्पनी में काम करते थे। वहीं हमलावर के विषय में मृतक के पुत्र जय का कहना है कि वह पहले पड़ोस मेें ही किसी महिला के साथ किराये पर रहता था। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments