Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डजज फार्म में लापरवाही से पेड़ कटान, मकान की दीवार ढही

जज फार्म में लापरवाही से पेड़ कटान, मकान की दीवार ढही

हल्द्वानी: जज फार्म में पेड़ कटान के दौरान एक मकान की दीवार और वन विभाग की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। मकान स्वामी ने वन निगम की टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जज फार्म के ए ब्लॉक क्षेत्र में स्थित वन विभाग की नर्सरी परिसर में सेमल का विशालकाय पेड़ हादसे का सबब बना हुआ था। इसके कटान के लिए वन विभाग को पत्र सौंपा गया था। जज फार्म निवासी सुभाष पांडे ने बताया कि पेड़ काटने के लिए पहुंची टीम से टहनियों की लापिंग कर काटने का आग्रह किया गया लेकिन उन्होंने मनमानी करते

हुए पेड़ काटा। लापरवाही से कटान के दौरान उनके मकान की छत में लगी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि नुकसान की भरपाई का आश्वासन मिला है। इधर रेंजर यूसी आर्या ने बताया कि पेड़ कटान की लोगों ने मांग उठाई थी। छपान के बाद कटान के लिए वन निगम को पत्र भेजा गया था। उन्होंने बताया कि पेड़ कटान के दौरान नर्सरी परिसर की चहारदीवारी भी क्षतिग्रस्त हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments