Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहेलीकाॅप्टर के पंखे से टकराने से यूकाडा के अधिकारी की मौत

हेलीकाॅप्टर के पंखे से टकराने से यूकाडा के अधिकारी की मौत

रूद्रप्रयाग:  केदारनाथ हेलीपैड में हेलीकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से एक यूकाडा अधिकारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यूकाडा के वित्त महाप्रबंधक की इस हादसे के शिकार हुए हैं। घटना की जानकारी आपदा प्रबंधन अधिकारी ने दी है।

जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर केदारनाथ धाम में निरिक्षण करने पहुंचे यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी की हेलीकॉप्टर के पंखे से टकराकर मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब यूकाडा के वित्त नियंत्रक अमित सैनी केदारनाथ हेलीपैड निरीक्षण के लिए गए थे। रुद्रप्रयाग एसपी ने भी मामले की पुष्टि की है।

केदारनाथ हेलीपैड पर हेली से उतरते हुए अमित सैनी हेलीकॉप्टर की चपेट में आ गए। क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर से यह दुर्घटना हुई है।

एसडीआरएफ के अधिकारी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments