Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डव्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण

व्यय प्रेक्षक ने एमसीएमसी कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण

देहरादून: विधान सभा सामान्य निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद हेतु नियुक्त सामान्य प्रेक्षक सिगी थॉमस व व्यय प्रेक्षक नवनीत मनोहर ने विकास भवन स्थित मीडिया प्रमाणन एंव अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होने एमसीएमसी प्रकोष्ठ में तैनात नोडल अधिकारी रविन्द्र जुवांठा से जानकारी प्राप्त की। प्रेक्षक ने प्रिन्ट व इलैक्टॉनिक मीडिया में पेड न्यूज पर गहनता से अनुवीक्षण करने के निर्देश दिये। सोशल मीडिया व रेडियो, एफएम पर भी नियमित निगरानी व विज्ञापनों के प्रसारण पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये।

इस दौरान नोडल अधिकारी रविन्द्र जुवांठा ने बताया कि एमसीएमसी प्रकोष्ठ में 24 7 आधार पर कार्मिकों की तैनाती की गयी है जो पेड न्यूज व विज्ञापनों की नियमित निगरानी कर रहे है। सभी प्रत्याशियों के सोशल मीडिया एकाउण्ट व उनकी दैनिक गतिविधियों पर भी निगरानी की जा रही है। उन्होने बताया कि एमसीएमसी प्रकोष्ट द्वारा राजनैतिक दलों के विज्ञापनों का प्रमाणीकरण भी किया जा रहा है। जिसके आधार पर राजनैतिक दल इलेक्ट्रॉनिक,सोशल मीडिया व एफएम, ई-पेपर में विज्ञापन चला सकते हैं। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने सभी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। इस दौरान सह नोडल एमसीएमसी आदर्श कुमार, अजनेश राणा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments