Latest news
नीट (यूजी) पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आ... परियोजनाओं के लिए भूमि चयन को डीएम ने की तहसीलदारों की जिम्मेदारी तय; एसडीएमस को अनुश्रवण के निर्देश मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं मंत्री ने अधिकारियों को दिए भूमिगत विद्युत लाइन कार्यों से क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने के... बच्चा चोर गिरोह का खुलासा, कई राज्यों से जुड़े हैं तार, 6 सदस्य गिरफ्तार जन आकांक्षाओं से जुड़ी हैं मुख्यमंत्री घोषणाएं, युद्धस्तर पर पूरा करें कार्यः डीएम मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी मानसून से पहले जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों पर समस्या का करें त्वरित समाधानः डीएम मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारीः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Thursday, June 11, 2026
Homeउत्तराखण्डयात्रा अव्यवस्थाओं पर खबर लिखने के लिए पत्रकार पर मुकदमा करना बेहद...

यात्रा अव्यवस्थाओं पर खबर लिखने के लिए पत्रकार पर मुकदमा करना बेहद निंदनीयः मैखुरी

देहरादून। भाकपा (माले) के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा यात्रा अव्यवस्थाओं पर खबर लिखने के लिए पत्रकार मनमीत पर मुकदमा करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हम इसकी तीव्र भर्त्सना करते हैं। यात्रा व्यवस्था में जिस तरह की अराजकता का आलम है, उसे पूरा प्रदेश देख रहा है। स्वयं गढ़वाल कमिश्नर द्वारा आज की गयी प्रेस वार्ता में कही गयी बातें अराजकता की स्वीकारोक्ति थी. गढ़वाल कमिश्नर खुद कह रहे हैं कि यात्रा के लिए जिनका बाद का रजिस्ट्रेशन बाद का है, वो पहले ही आ रहे हैं, इसलिए दिक्कत हो रही है. इसका आशय साफ है कि रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था सिर्फ काग़ज़ों पर है। जिस रिपोर्ट के लिए पत्रकार मनमीत पर मुकदमा किया गया है, उसमें यात्रा में मरने वालों की संख्या दस लिखी गयी है, जबकि कमिश्नर ने खुद मृतकों की संख्या ग्यारह बताई।
हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के अन्य हिस्सों में चुनाव प्रचार में बड़ी बड़ी डींगें हांक रहे हैं और प्रदेश की खबरें, उनके बड़बोलेपन की हवा निकाल रही हैं. इसी की खीज पत्रकारों पर उतारी जा रही है। पत्रकार मनमीत पर मुकदमा करके बाकी पत्रकारों को भी डराने की कोशिश की जा रही है ताकि वे सरकार की नाकामियां न उजागर करें. पत्रकारों को धमकाने की जल्दबाजी में धामी जी के अफसर अखबार के पत्रकार पर मुकदमा करने का कायदा भी भूल गए। भाजपा की सरकार और उसकी संस्थाएं निरंतर उत्तराखंड में पत्रकारों को निशाना बना रही हैं. अभी कुछ दिन पहले ही केदारनाथ में सोने के पीतल हो जाने के मामले में स्वतंत्र पत्रकार गजेंद्र रावत के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया. जबकि उक्त प्रकरण को उठाने वाले गजेंद्र रावत कोई पहले व्यक्ति नहीं थे लेकिन लिखने-बोलने वालों को धमकाने के लिए ही उन पर मुकदमा दर्ज किया गया। हम यह मांग करते हैं कि भाजपा सरकार और उसके अफसर इस तरह पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बंद करें। पत्रकार मनमीत और साथ ही स्वतंत्र पत्रकार गजेंद्र रावत के विरुद्ध दर्ज मुकदमें वापस लिए जाएं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments