Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधडीजीपी के नाम से फिर बना फर्जी अकाउंट, पुलिस की हलचल देख...

डीजीपी के नाम से फिर बना फर्जी अकाउंट, पुलिस की हलचल देख किया डिलीट

देहरादून: डीजीपी के नाम से एक बार फिर फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाने का मामला सामने आया है। आईडी देखकर जब डीजीपी ने अपनी फ्रेंड लिस्ट में सबको इसकी जानकारी दी तो इस आईडी को डिलीट कर दिया गया। डीजीपी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। 

बता दें, इससे पहले दो बार डीजीपी अशोक कुमार के नाम से फर्जी आईडी बनाई जा चुकी है। पिछले साल उनके नाम से कुछ लोगों ने गिफ्ट कूपन मांगे थे। इसके बाद डीजीपी के स्टाफ की ओर से साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने 10 दिनों तक झारखंड और राजस्थान में दबिशें दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इसी साल मई में फिर से इसी तरह का मामला सामने आया। 

जिसके बाद दुबारा साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। इस पर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो फर्जी आईडी बनाने वाले के गाजियाबाद स्थित घर तक जा पहुंची। यहां पता चला कि यह किसी नाबालिग बच्चे ने बनाई थी। पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। अब नया मामला मंगलवार को सामने आया। डीजीपी अशोक कुमार की फोटो लगाकर उनके नाम से एक आईडी बना ली गई। डीजीपी को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसकी जांच के निर्देश दे दिए। कुछ देर बाद पता चला कि यह अकाउंट डिलीट कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments