Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeअपराधएम्स में फर्जी डाक्टर बन घूम रहा था युवक, स्टाफ ने किया...

एम्स में फर्जी डाक्टर बन घूम रहा था युवक, स्टाफ ने किया पुलिस के हवाले

ऋषिकेश: एम्स कैम्पस में फर्जी डॉक्टर बनकर घूम रहे युवक को स्टाफ ने शक होने पर पकड़ लिया। स्टाफ ने युवक से पूछताछ करने के बाद एम्स के अधिकारीयों के सुपुर्द कर दियाI जिसके बाद एम्स के प्रशासनिक अधिकारी ने तहरीर देते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मामले के मुताबिक सुबह लगभग साड़े दस बजे के करीब एक युवक संदिग्ध तौर पर डॉक्टर की यूनिफॉर्म पहने घूमता नजर आया। एम्स के सेवा वीर टीम में शामिल कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों ने पूछताछ की तो उसने खुद को न्यूरोलॉजी विभाग का डॉक्टर बताया।  पूछताछ के दौरान युवक की बात पर संदेह होने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने एम्स के उच्च अधिकारीयों को मामले से अवगत किया। 

सूचना मिलने पर एम्स के प्रशासनिक अधिकारी और कानूनी अधिकारी मौके पर आए। पूछताछ में युवक ने कबूल करते हुए अपना नाम सचिन कुमार निवासी कृष्णानगर कॉलोनी ऋषिकेश बतायाI प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार ने आरोपी युवक के फर्जी रूप से डॉक्टर की यूनिफॉर्म पहनकर घूमने की सूचना एम्स चौकी पुलिस को दी। पुलिस सचिन कुमार से पूछ ताछ कर रही हैI

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments