Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डगणेश चतुर्थी के मौके पर लोकसभा के नए भवन में श्रीगणेश करने...

गणेश चतुर्थी के मौके पर लोकसभा के नए भवन में श्रीगणेश करने पर मंत्री अग्रवाल ने खुशी जताई

देहरादून। गणेश चतुर्थी के मौके पर लोकसभा के नए भवन में श्रीगणेश करने पर सूबे के संसदीय कार्यमंत्री व पूर्व स्पीकर डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने खुशी का इजहार किया है। संसदीय मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से पुराने संसद भवन में अनेक ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, उसी तरह इस नए संसद भवन में भी ऐसे जनहित व लोकहितकारी निर्णय लिए जाएंगे।
संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि पिछले 75 वर्ष में लोकतंत्र की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सामान्य जन का संसद पर विश्वास देखने को मिला। उन्होंने कहा कि पुराना भवन संविधान सभा से शुरू होकर 75 वर्षों की संसदीय यात्रा, उसकी उपलब्धियों, अनुभव और यादों से सराबोर रहा। उन्होंने कहा कि पुराने संसद भवन में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।
संसदीय कार्यमंत्री ने कहा कि गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर आज नए संसद भवन में सत्र का भी श्रीगणेश हुआ है। उन्होंने कहा कि पुराने भवन की तरह ही नया संसद भवन में भी अनेक ऐसे फैसले लिए जाएंगे, जिनमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना निहित होगी। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल को पेश किया गया है, जिसमें लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण देने का प्रावधान है। कहा कि महिला आरक्षण बिल पास होने से नए संसद भवन एक नई गाथा लिखने लिखेगा। संसदीय कार्य मंत्री ने नए संसद भवन में प्रवेश कर सत्र की शुरूआत करने पर प्रधानमंत्री सहित देश के सभी मंत्रीगणों तथा देशभर के सांसदों को अपनी बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments