Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeधर्म-संस्कृतिधर्म परिवर्तन से नाराज घरवालों ने महिला पर किया ब्लेड से हमला

धर्म परिवर्तन से नाराज घरवालों ने महिला पर किया ब्लेड से हमला

देहरादून: धर्म परिवर्तन कर हिंदू बनी एक महिला के परिवारवालों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपितों ने महिला का अपहरण करने की भी कोशिश की। इस मामले में रायपुर थाना पुलिस ने ढाई महीने बाद मुकदमा दर्ज किया है।

दरअसल, कोमल चौहान उर्फ उजमा जहां निवासी आइटी पार्क ने पुलिस को बताया कि वह अब हिंदू बन चुकी है। उसने अंकित चौहान के साथ मार्च 2022 में शादी कर ली थी, लेकिन उसके माता-पिता व अन्य रिश्तेदार इस शादी से खुश नहीं थे।

10 अगस्त की रात को वह अपने कमरे में थी। इसी दौरान अचानक उसके पिता मोहम्मद राशिद, माता फुरकाना, बहन तरन्नुम निवासी कीरतपुर, बिजनौर और नफीस अहमद जबरदस्ती कमरे में घुस गए और मोबाइल छीनकर उसे उठाकर ले जाने लगे।

जब उसने शोर मचाया तो आरोपितों ने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपित फरार हो गए। रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि जांच के बाद महिला के पिता मोहम्मद राशिद, मां फुरकाना, बहन तरन्नुम व नफीस अहमद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments