Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड के किसान हिमाचल और गुजरात में सेब, कीवी, कृषि व डेयरी उत्पादों का करेंगे...

उत्तराखंड के किसान हिमाचल और गुजरात में सेब, कीवी, कृषि व डेयरी उत्पादों का करेंगे अध्ययन

देहरादून। उत्तराखंड के किसान हिमाचल और गुजरात से सेब, कीवी व पर्वतीय फलों और कृषि, डेयरी और डेयरी उत्पादों का अध्ययन करेंगे। प्रदेश के 26 किसान हिमाचल और गुजरात के पांच दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर 26 अक्टूबर को रवाना होंगे। सेब, कीवी और पर्वतीय फलों के अध्ययन हेतु हिमाचल और कृषि डेयरी व डेयरी उत्पादों के अध्ययन भ्रमण के लिए चयनित 13- 13 किसान गुजरात जाएंगे।
प्रत्येक जनपद से दो किसानों का अध्ययन भ्रमण को लेकर चयन हो गया है चयन समिति के द्वारा चयनित यह सभी 26 किसान 13-13 की संख्या में अलग-अलग हिमाचल और गुजरात के पांच दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर इसी महीने 26 अक्टूबर को रवाना होंगे प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के द्वारा यह अध्ययन भ्रमण करवाया जा रहा है  अध्ययन भ्रमण को लेकर निबंधक सहकारी समितियां आलोक पांडे द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। सहकारिता विभाग इन उत्कृष्ट किसानों को हिमाचल और गुजरात के पांच दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर भेज रही है। अध्ययन भ्रमण के पश्चात इन सभी किसानों के द्वारा किसान सेमिनार सहकारिता सम्मेलन और अन्य किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए  भेजा जाएगा जिससे यह अन्य सेब कीवी डेयरी उद्यान कृषि के क्षेत्र से जुड़े किसानों को भी प्रशिक्षण दे सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments