Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डपीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच का उपवास चौथे दिन भी जारी, दस प्रतिशत...

पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच का उपवास चौथे दिन भी जारी, दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण बहाली की कर रहे मांग

देहरादून: पीड़ित राज्य आंदोलनकारी मंच का राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 % क्षैतिज आरक्षण की बहाली की मांग को लेकर शहीद स्मारक पर धरना व उपवास चौथे दिन भी जारी रहा। आन्दोलन को अपना समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में राज्य आन्दोलनकारी शहीद स्मारक पहुंच रहे हैंI

क्रमिक उपवास के चलते आज शनिवार को पंकज रावत, विकास नगर से राम किशन, देव नौटियाल, चिन्यालीसौड़ से पंकज रावत, हल्द्वानी से मनोज जोशी, उमेश जोशी, कोटद्वार से क्रांति कुकरेती, देहरादून से अम्बुज शर्मा,विकास रावत, लैंसडाउन से सुशील बौंठियाल उपवास पर बैठे।

आंदोलन को समर्थन देने सेवारत आंदोलनकारी कर्मियों में डॉ महावीर सजवाण उद्योग विभाग व आबकारी विभाग के शिव प्रसाद भी शहीद स्मारक पहुंचे। डॉ सजवाण ने आंदोलन को आंदोलनकारियों की अपरिहार्यता बताते हुये सरकार से अपील की है कि आंदोलनकारियों की न्यायोचित माँग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करे।

आज के आंदोलन को समर्थन देने के लिए आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, सुशील विरमानी, नित्यानंद बंगवाल,प्रताप सिंह चौहान, प्रमोद पन्त, उत्तरकाशी से सुनील राणा,महिला मंच से द्वारिका बिष्ट, शिव देइ बुटोला, शांति बुटोला, विनोद असवाल, धर्मानन्द भट्ट,अर्जुन सिंह, , प्रभात डंडरियाल, आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments