Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधचालक नेअधिकारी के आवास पर झोंकी फायर,गिरफ्तार

चालक नेअधिकारी के आवास पर झोंकी फायर,गिरफ्तार

बागेश्वर: मुख्य कृषि अधिकारी के आवास पर उनके चालक ने द्वारा ही फायर झोंकने का मामला सामने आया है। घटना की वजह चालक अवकाश के दिन भी ड्यूटी करने को लेकर तनाव मना जा रहा है। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व भी अधिकारी से फोन पर उसकी कहासुनी हुई थी। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि पांच फरवरी 2023 को वादी मुख्य कृषि अधिकारी सुघर सिंह वर्मा पुत्र स्व. दीनदयाल वर्मा स्थाई निवासी कानपुर रोड लखनऊ हाल स्थानीय आवास चैरासी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि चार फरवरी 2023 की रात उनके कमरे में उनका वाहन चालक उमेश सिंह कनवाल गया। उसने गालीगलौज की और जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।आरोपित के विरुद्ध धारा 307 और 504 में मामला दर्ज किया गया है। आरोपित 39 वर्ष का है। उसे मेहनरबूंगा के समीप समण ग्वल मंदिर से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा मय खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है।

आरोपित ने पूछताछ में बताया कि मुख्य कृषि अधिकारी उसे अवकाश के दिन भी बुलाते थे। इससे वह अनावश्यक रूप से परेशान था। दो दिन पूर्व भी फोन पर अधिकारी से कहासुनी हुई थी। वह 2008 से कृषि विभाग का वाहन चला रहा है। उसने बताया कि तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया है।

एसपी ने बताया कि आरोपित सरकारी वाहन चालक उमेश कनवाल पुत्र दीवान सिंह, निवासी ढूंगा-पाटली, जिला बागेश्वर की विवेचना उपनिरीक्षक प्रहलाद सिंह के सुपुर्द की गई है। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments